विदेश की खबरें | अमेरिका : मिलवॉकी में हिंसा की घटनाओं में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रात में गोलीबारी की घटनाओं के बाद हिंसा हुई जिसमें मिलवॉकी शहर में फिशर फोरम के पास तीन अन्य हमलों में गोली लगने से 21 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की इन घटनाओं के कारण अधिकारियों ने रात 11 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया।

रात में गोलीबारी की घटनाओं के बाद हिंसा हुई जिसमें मिलवॉकी शहर में फिशर फोरम के पास तीन अन्य हमलों में गोली लगने से 21 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की इन घटनाओं के कारण अधिकारियों ने रात 11 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया।

‘फॉक्स6’ न्यूज ने बताया मिलवॉकी काउंटी के चिकित्सा परीक्षक ने कहा कि 21 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इलेवेंथ एंड रोजर्स स्ट्रीट पर शनिवार रात करीब पौने 12 बजे हुई।

लगभग 40 मिनट बाद, मिलवॉकी के 17 वर्षीय लड़के की गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि यह एक लूटपाट से संबंधित मामला हो सकता है। पीड़ित के पास तमंचा था।

तीसरी बार गोलीबारी नाइंटींथ एंड लिंकन स्ट्रीट के पास शनिवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। पुलिस ने कहा कि घटना में 28 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार की दोपहर तक पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए थे या गोलीबारी में किसी को गिरफ्तार नहीं किया था।

रात 11 बजे जब गोलीबारी हुई तब कर्फ्यू लागू था जिसमें 20 या उससे कम उम्र के सभी लोगों का सड़कों से दूर रहना अनिवार्य था।

शुक्रवार की गोलीबारी में घायल सभी लोगों के बचने की उम्मीद है। गोलीबारी के सिलसिले में कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान