एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए: ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को बताया कि चीन के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

जरुरी जानकारी | अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए: ट्रंप

वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को बताया कि चीन के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

ट्रंप और लुटनिक दोनों ने ही समझौते के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार देर रात कहा, ‘‘ हमने अभी-अभी चीन के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

लुटनिक ने कहा कि इस समझौते पर दो दिन पहले ही ‘‘हस्ताक्षर’’ किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति को समझौते करना करना हैं...हम एक के बाद एक समझौते करने जा रहे हैं।’’

चीन ने किसी नए समझौते की घोषणा नहीं की है, लेकिन उसने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की कि वह दुर्लभ खनिजों के निर्यात की मंजूरी में तेजी ला रहा है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों में होता है। चीन का दुर्लभ खनिज के निर्यात को सीमित करना विवाद का मुख्य मुद्दा रही हैं।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के कर एवं व्यय कटौती विधेयक को पारित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘ हमारे पास कुछ बेहतरीन समझौते हैं। हम एक और समझौता करने जा रहे हैं, संभवत: भारत के साथ। बहुत बड़ा। हम भारत के लिए रास्ते खोलने जा रहे हैं।’’

राष्ट्रपति ने साथ ही कहा, ‘‘ हम हर किसी के साथ समझौता नहीं करने जा रहे हैं। कुछ लोगों को हम बस एक पत्र भेजकर कहेंगे कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद... आप 25, 35, 45 प्रतिशत का भुगतान करेंगे। यह एक आसान तरीका है।’’

अमेरिका ने उसके द्वारा दो अप्रैल को घोषित उच्च शुल्क को नौ जुलाई तक के लिए निलंबित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).