जरुरी जानकारी | अमेरिका संस्था ने गीता गोपीनाथ, नासा वैज्ञानिक कमलेश समेत 34 प्रवासियों को सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यह सम्मान अपने योगदान और कार्यों से अमेरिकी समाज और लोकतंत्र को समृद्ध एवं मजबूत करने के लिए दिया जाता है।
यह सम्मान अपने योगदान और कार्यों से अमेरिकी समाज और लोकतंत्र को समृद्ध एवं मजबूत करने के लिए दिया जाता है।
गोपीनाथ और लुल्ला न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉरपोरेशन द्वारा नामित '2021 ग्रेट इमिग्रेंट्स’ (महान प्रवासी) की सूची में शामिल हैं। यह एक गैर सरकारी संगठन है।
संस्था ने कहा, ‘‘इस वर्ष हमने उन 34 प्रवासी नागरिकों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपने जीवन और उदाहरणों के माध्यम से हमारे देश को मजबूत किया है। इस सूची में 30 से अधिक देशों के प्रवासी शामिल हैं।’’
संस्था ने कहा कि इस सूची में आईएमएफ की भारतीय मूल की 49 वर्षीय मुख्य अर्थशास्त्री गोपीनाथ भी है जो कि दुनिया के उत्कृष्ट अर्थशास्त्रियों में गिनी जाती हैं और अंतरराष्ट्रीय वित्त और समष्टि अर्थशास्त्र संबंधी अपने शोध के लिए जानी जाती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)