अमेरिका को ‘आधुनिक इतिहास की भयानक सर्दी’ का सामना करना पड़ सकता है: वैज्ञानिक
सरकारी व्हिसलब्लोअर को कोविड-19 उपचार के लिए एक अप्रमाणित दवा के व्यापक इस्तेमाल के खिलाफ बोलने पर दंडित किए जाने के बारे में संघीय जांचकर्ताओं ने ‘‘उचित आधार’’ पाए हैं।
वैश्विक महामारी को लेकर तैयारी के संबंध में ट्रंप प्रशासन को सचेत करने के कारण दंडित किए जाने का आरोप लगाने वाले अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. रिक ब्राइट ने सदन की ऊर्जा एवं वाणिज्य समिति के सामने बृहस्पतिवार को अपनी पेशी के लिए तैयार की गई अपनी गवाही में यह भविष्यवाणी की है।
सरकारी व्हिसलब्लोअर को कोविड-19 उपचार के लिए एक अप्रमाणित दवा के व्यापक इस्तेमाल के खिलाफ बोलने पर दंडित किए जाने के बारे में संघीय जांचकर्ताओं ने ‘‘उचित आधार’’ पाए हैं।
इस दवा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 का समाधान करार दिया था।
डॉ. रिक ब्राइट बायोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रमुख थे जो संक्रामक रोगों और जैव आतंकवाद जैसे मुद्दों को देखती है। उन्हें पिछले महीने बिना चेतावनी के स्थानांतरित कर दिया गया था।
समिति की वेबसाइट पर पोस्ट की गई गवाही में ब्राइट ने कहा, ‘‘अवसर सीमित होते जा रहे हैं। यदि हम विज्ञान आधारित एक राष्ट्रीय समन्वित प्रतिक्रिया विकसित करने में नाकाम रहते हैं तो मुझे आशंका है कि यह वैश्विक महामारी और बदतर हो जाएगी तथा देर तक रहेगी, जिससे बड़ी संख्या में लोग बीमार होंगे और मारे जांएगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट योजना और मेरे एवं अन्य विशेषज्ञों के बताए कदमों को लागू किए बिना 2020 आधुनिक इतिहास की सबसे भयानक सर्दी होगी।’’
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अमेरिका में 83,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में 43 लाख लोग इससे संक्रमित हैं और करीब 2,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिकी सरकार में कोरोना वायरस पर शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने भी मंगलवार को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर शहर और राज्य घरों में रहने के आदेश तेजी से वापस लेते हैं तो वहां स्थिति बदल सकती है और कोविड-19 से अधिक लोगों की मौत तथा आर्थिक नुकसान देखने को मिल सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

