देश की खबरें | अमेरिका का भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर निर्वासित करना भारत का अपमान है: प्रतिभा सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अमेरिकी सरकार द्वारा ‘अवैध’ भारतीयों प्रवासियों को कथित रूप से बेड़ियों में जकड़कर भारत वापस भेजे जाने पर केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत का अपमान है।
शिमला, सात फरवरी कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अमेरिकी सरकार द्वारा ‘अवैध’ भारतीयों प्रवासियों को कथित रूप से बेड़ियों में जकड़कर भारत वापस भेजे जाने पर केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत का अपमान है।
अमेरिका का एक सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार को अमृतसर पहुंचा था।
अमेरिका से भारत वापस आए कुछ लोगों ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ में हथकड़ियां और पैरों में जंजीरें बंधी हुई थीं। जब वे अमृतसर उतरे, तब इन्हें खोला गया था।
विपक्षी दलों के कई नेताओं ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजे जाने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना की है तथा उनके साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए।
अमेरिकी प्रशासन के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से प्रवासियों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया गया है वह निंदनीय है।
उन्होंने कहा, "भारत सरकार को कोलंबिया और ब्राजील की तरह अपने विमान भेजने की पेशकश करनी चाहिए थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वासित लोगों को हथकड़ी या जंजीरों में न बांधा जाए।"
सिंह ने कहा, ‘‘यह देश का अपमान है।’’
सिंह ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अब भी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)