विदेश की खबरें | अमेरिका ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने का निर्देश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से “अपराध व आतंकवाद” के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय “अधिक सावधानी” बरतने को कहा और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी।
वाशिंगटन, सात अक्टूबर अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से “अपराध व आतंकवाद” के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय “अधिक सावधानी” बरतने को कहा और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी।
अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है। यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं। चार सबसे ऊंचा स्तर होता है।
विदेश विभाग ने एक दिन पहले एक अलग परामर्श जारी कर पाकिस्तान को तीसरे स्तर पर रखा था और अपने नागरिकों से आतंकवाद व सांप्रदायिक हिंसा के कारण इसके अशांत प्रांतों की यात्रा करने के बारे में पुनर्विचार करने के लिए कहा था।
विदेश विभाग ने कहा, “भारत में अपराध और आतंकवाद को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतें।”
परामर्श में कहा गया है, “आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें।”
यात्रा परामर्श के अनुसार, “बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक बताया गया है। पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हिंसक अपराध, जैसे यौन हमले के मामले सामने आए हैं।”
परामर्श में कहा गया है कि “आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं, पर्यटन स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और सरकारी केंद्रों को निशाना बना सकते हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

