अमेरिका में महामंदी के बाद बेरोजगारी की दर सबसे अधिक हुई
सरकार ने बताया कि पिछले सप्ताह 44 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। इसके साथ ही पिछले पांच सप्ताह में करीब 2.6 करोड़ लोग बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन कर चुके हैं।
गहराते आर्थिक संकट का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी संसद ने लगभग 500 अरब अमेरिकी डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी है।
सरकार ने बताया कि पिछले सप्ताह 44 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। इसके साथ ही पिछले पांच सप्ताह में करीब 2.6 करोड़ लोग बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन कर चुके हैं।
अमेरिका के लिए मुश्किल खबर यह भी है कि ऐसे सबूत सामने आए हैं कि न्यूयॉर्क राज्य में शायद 27 लाख लोग संक्रमित हैं, जो परीक्षणों द्वारा पुष्टि की गई संख्या का 10 गुना है।
स्वास्थ्य आयुक्त ऑक्सिरिस बारबोट ने कहा कि सिर्फ न्यूयॉर्क शहर में 86 लाख की आबादी में 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो सकते हैं।
अमेरिका में लॉकडाउन के आर्थिक परिणाम अब सामने आने लगे हैं और कई राज्यों की राजधानियों में नाराज लोगों ने रैलियां निकालकर व्यापार फिर शुरू करने की मांग की है।
कुछ राज्यों ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है, जबकि संक्रमण की आशंका के चलते ऐसा करना ऐसा करना जल्दबाजी हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छोटे कारोबारियों और लाखों श्रमिकों को सहायता का भरोसा दिया है।
जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में 1.90 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक लाख से अधिक मौत यूरोप में हुईं, जबकि अमेरिका में करीब 50,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

