देश की खबरें | अमेरिका ने 20 जनवरी से अब तक 1563 भारतीयों को निर्वासित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिका ने जनवरी से अब तक कुल 1,563 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया और पिछले सप्ताह ही एक समूह वापस आया था।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिका ने जनवरी से अब तक कुल 1,563 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया और पिछले सप्ताह ही एक समूह वापस आया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ज्यादातर भारतीयों को व्यावसायिक उड़ानों से वापस भेजा गया।
उन्होंने बताया कि 20 जनवरी से 16 जुलाई तक लगभग 1563 भारतीय नागरिकों को अमेरिका ने निर्वासित किया है और इनमें से ज्यादातर भारतीय नागरिक व्यावसायिक उड़ानों से लौटे हैं।
जायसवाल ने बताया कि भारतीय नागरिकता की पुष्टि होने के बाद ही लोगों को निर्वासित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकारी निर्वासित किए जाने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराते हैं और फिर भारतीय पक्ष उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करता है।
जायसवाल ने कहा, “लोग समूहों में व्यावसायिक उड़ानों से आ रहे हैं। पिछले सप्ताह भी कुछ लोग वापस आए थे।”
इस साल की शुरुआत में अमेरिका के तीन सैन्य विमानों से 300 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजे जाने पर विवाद खड़ा हो गया था।
महिलाओं और बच्चों को भी हथकड़ियां पहनाकर लाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

