विदेश की खबरें | अमेरिका: लकड़ी मिल में लगी आग, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लकड़ी के उत्पाद बनाने वाले एक कारखाने में या इसके नजदीक शुक्रवार दोपहर लगी आग प्रांत के उत्तरी इलाके वीड में फैल गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लकड़ी के उत्पाद बनाने वाले एक कारखाने में या इसके नजदीक शुक्रवार दोपहर लगी आग प्रांत के उत्तरी इलाके वीड में फैल गई।

स्थानीय अग्निशमन सेवा की प्रवक्ता सुजी ब्राडी ने कहा कि आग में कई लोग घायल हो गये।

डिग्निटी हेल्थ नॉर्थ स्टेट अस्पताल की प्रवकता एलिसन हेंड्रिक्सन ने बताया कि दो घायलों को मर्सी मेडिकल सेंटर माउंट शास्ता लाया गया। उनमें से एक की हालत स्थिर है जबकि दूसरे को यूसी डेविस मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है।

स्प्रिंगफील्ड,ओरेगन स्थित रोजबर्ग फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स की संचार निदेशक रेबेका टेलर ने कहा कि यह अस्पष्ट है कि आग कंपनी के परिसर में या इसके नजदीक लगी थी।

उन्होंने बताया कि परिसर से सभी कर्मचारियों को निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के जरिये 10.3 वर्ग किमी इलाके में फैल गई।

शास्ता व्यू नर्सिंग सेंटर के मेडिकल निदेशक डॉ देबोरा हाईगर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों में से 20 को स्थानीय अस्पतालों में भेज दिया गया, जबकि तीन को उनके घरों पर रखा गया है।

गवर्नर गेविन न्यूसोम ने सिस्कयू काउंटी में आपात स्थिति की घोषणा की और कहा कि आग पर काबू पाने के लिए संघीय अनुदान मिला है।

कैलिफोर्निया में पिछले तीन दिनों में आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। यह प्रांत सूखे का सामना कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\