एजेंसी न्यूज

America: टेनेसी में विनाशकारी बाढ़ से कम से कम आठ लोगों की मौत, अनेक लापता

हम्फरेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने ‘डब्ल्यूएसएमवी-टीवी’ को बताया कि 30 से अधिक लोग लापता हैं. दो बच्चे बाढ़ में बह गए थे. उनके शव मिले हैं. यहां पर 15 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जिसके कारण सड़कें अवरूद्ध हो गईं है तथा संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है.

America: टेनेसी में विनाशकारी बाढ़ से कम से कम आठ लोगों की मौत, अनेक लापता
अमेरिका का झंडा (Photo Credits: Pixabay)

हम्फरेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने ‘डब्ल्यूएसएमवी-टीवी’ (WSMV-TV) को बताया कि 30 से अधिक लोग लापता हैं. दो बच्चे बाढ़ में बह गए थे. उनके शव मिले हैं. यहां पर 15 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जिसके कारण सड़कें अवरूद्ध हो गईं है तथा संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है. मौसम विज्ञानी क्रिसी हर्ले ने बताया कि इस क्षेत्र में पूरे साल में जितनी वर्षा होती है, उसकी 20-25 फीसदी तो यहां हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि हम्फरेज काउंट के वेवरली और मैकेवेन जैसे शहरों में भयावह और विनाशकारी हालात हैं. लोग घरों में कैद हैं और निकलने का कोई रास्ता नहीं है.’’ बचाव दलों ने एक दंपती को बचाया है. इस दंपती के घर में छह फुट तक पानी भर गया था जिसके बाद उन्हें अटारी में शरण लेनी पड़ी. यह भी पढ़ें : Afghanistan Crisis: 168 लोगों को लेकर काबुल से दिल्ली रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का विमान, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

हिकमैन काउंटी के अधिकारी रॉब एडवर्ड्स ने बताया कि अनेक लोग लापता हैं तथा मोबाइल सेवाएं ठप हो गई हैं.

टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने शनिवार को ट्वीट करके टेनेसी के लोगों से भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).