विदेश की खबरें | विमानों पर गोली चलने के बाद अमेरिका ने हैती जाने वाली उड़ानों पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अस्थायी रूप से पोर्ट ऑ प्रिंस के लिए उड़ानों को निलंबित कर देगा, जिससे हैती में आने वाली मानवीय सहायता सीमित हो जाएगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अस्थायी रूप से पोर्ट ऑ प्रिंस के लिए उड़ानों को निलंबित कर देगा, जिससे हैती में आने वाली मानवीय सहायता सीमित हो जाएगी।

स्पिरिट एयरलाइन्स का एक विमान सोमवार को जब हैती की राजधानी में उतरने वाला था तो गोली लगने से एक विमान कर्मी घायल हो गया और विमानपत्तन को बंद करना पड़ा। एसोसिएटिड प्रेस को मिली घटना की तस्वीर और वीडियो में विमान के अंदर गोली लगने से हुए छेद देखे जा सकते हैं।

मंगलवार को जेटब्लू एयरलाइन्स ने घोषणा की कि सोमवार को पोर्ट ऑ प्रिंस में उतरते समय उसके विमान पर भी गोली चलाई गई।

हैती में राजनीतिक उथल-पुथल भरी प्रक्रिया के बाद नए प्रधानमंत्री के शपथ लेने के साथ हिंसा का दौर शुरू हो गया।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उसे हैती में सोमवार को हिंसा के दौरान 20 सशस्त्र संघर्षों की और सड़कें अवरुद्ध होने से मानवीय आपूर्ति रुक जाने की जानकारी मिली है।

पोर्ट ऑ प्रिंस हवाईअड्डा 18 नवंबर तक बंद रहेगा। दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विमानों को देश के दूसरे हवाईअड्डे कैप हैतीन की ओर भेजेगा। देश के उत्तर में स्थित यह विमानपत्तन अधिक शांतिपूर्ण है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\