विदेश की खबरें | यूक्रेन की मदद से कभी पीछे नहीं हटेंगे अमेरिका एवं उसके सहयोगी: बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन का अचानक दौरा करने के एक दिन बाद बाइडन ने पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान पिछले एक साल में किए गए प्रयासों के लिए यूरोप में अपने सहयोगियों की प्रशंसा की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़े शब्दों में स्पष्ट संदेश दिया, ‘‘नाटो विभाजित नहीं होगा और हम थकेंगे नहीं।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन का अचानक दौरा करने के एक दिन बाद बाइडन ने पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान पिछले एक साल में किए गए प्रयासों के लिए यूरोप में अपने सहयोगियों की प्रशंसा की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़े शब्दों में स्पष्ट संदेश दिया, ‘‘नाटो विभाजित नहीं होगा और हम थकेंगे नहीं।’’

बाइडन ने वॉरसॉ के ‘रॉयल कैसल’ के बाहर हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक साल पहले दुनिया को कीव के हार जाने की आशंका थी। मैं बता सकता हूं: कीव मजबूती से खड़ा है, कीव गर्व से खड़ा है और सबसे जरूरी बात कीव स्वतंत्र है।’’

बाइडन ने यूक्रेन एवं रूस के बीच जारी युद्ध को लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच वैश्विक संघर्ष बताया और कहा कि अमेरिका इससे पीछे नहीं हटेगा, हालांकि कुछ सर्वेक्षणों के मुताबिक, यूक्रेन के लिए जारी सैन्य सहायता के प्रति अमेरिकी सहयोग कमजोर हो रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘दुनिया के लोकतंत्र स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज, कल और हमेशा खड़े रहेंगे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘जब (रूस के) राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन ने यूक्रेन में अपने टैंकों को भेजने का आदेश दिया था, तो उन्हें लगा था कि वह उसे हरा देंगे। वह गलत थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में लोकतंत्र मजबूत हुआ है’’, जबकि पुतिन समेत दुनिया के तानाशाह कमजोर हुए हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘तानाशाह केवल एक शब्द समझते हैं - नहीं, नहीं, नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, आप मेरा देश नहीं ले जाएंगे। नहीं, आप मेरी आजादी नहीं ले जाएंगे। नहीं, आप मेरा भविष्य नहीं लें पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर