एजेंसी न्यूज

America: ट्रक में छुपाकर ले जाए जा रहे 67 प्रवासी मिले, चालक गिरफ्तार

पश्चिमी टेक्सास में पुलिस ने बिग बैंड क्षेत्र में राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक 'बॉक्स ट्रक' की तलाशी ली तो उसमें 60 से अधिक प्रवासी मिले.

America: ट्रक में छुपाकर ले जाए जा रहे 67 प्रवासी मिले, चालक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अल्पाइन (अमेरिका), 11 नवंबर : पश्चिमी टेक्सास में पुलिस ने बिग बैंड क्षेत्र में राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक 'बॉक्स ट्रक' की तलाशी ली तो उसमें 60 से अधिक प्रवासी मिले. संघीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पश्चिमी टेक्सास के एक अटॉर्नी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, न्यू मेक्सिको के लास क्रूसेस निवासी 22 वर्षीय ट्रक चालक जेवियर डुआर्ट को प्रवासियों को अवैध तरीके से ले जाने और सजायाफ्ता अपराधियों को अवैध रूप से देश में फिर से प्रवेश करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : America: ह्यूस्टन में संगीत महोत्सव में भगदड़ में आठ लोगों की मौत

बयान के मुताबिक, सीमा गश्त दल के अधिकारियों को मंगलवार को वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर छुपाकर ले जाए जा रहे 67 प्रवासी मिले. इनमें से चार प्रवासी आठ से 13 आयुवर्ग के थे जबकि तीन आपराधिक मामलों में सजा काट चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).