Uttar Pradesh: अमेठी में सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत
अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामापुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गयी. अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने रविवार को बताया कि अरुण कुमार पांडेय (37) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोसाईगंज की एंबुलेंस का चालक था.
अमेठी (उप्र), 30 मई: अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामापुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गयी. अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने रविवार को बताया कि अरुण कुमार पांडेय (37) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोसाईगंज की एंबुलेंस का चालक था.
उन्होंने बताया कि वह रात में एंबुलेंस खड़ी करने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तभी रामापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी.
स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल पांडेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\