जरुरी जानकारी | अंबुजा सीमेंट्स का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 969.66 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 969.66 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 969.66 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 783.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
अदाणी समूह की कंपनी ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए कई अधिग्रहण किए हैं।
अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (एसीएल) बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अंबुजा सीमेंट्स ने 1.8.4 करोड़ टन (एमटी) तक अपनी ‘‘ अब तक की सबसे अधिक सीमेंट बिक्री मात्रा’’ और 10,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करते हुए ‘‘अब तक की सबसे अधिक तिमाही राजस्व’’ दर्ज किया है।
समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 10,244.11 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 8,292.10 करोड़ रुपये थी।
एसीएल का कुल व्यय अप्रैल-जून तिमाही में 9,256.69 करोड़ रुपये रहा। अन्य आय सहित कुल आय 10,545.16 करोड़ रुपये रही।
एकल आधार पर, अंबुजा सीमेंट्स ने अप्रैल-जून तिमाही में 855.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 567.39 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही के दौरान एकल आधार पर इसकी कुल आय 5,968.52 करोड़ रुपये रही। सीमेंट बिक्री मात्रा 1.05 करोड़ टन रही।
परिणामों पर पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद बहेटी ने कहा, ‘‘ ...हम मूल्य, व्यवसाय अनुकूलक, समाधान-केंद्रित प्रीमियम उत्पादों, आपूर्ति श्रृंखला और प्रमुख बाजारों में बेहतर ब्रांड आकर्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ..’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

