देश की खबरें | बलिया में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के नराव गांव में रविवार रात को शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए।
पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के नराव गांव में रविवार रात को शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी है। स्थिति नियंत्रण में होने के साथ ही मौके पर शांति कायम है और कोई तनाव नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पिंटू राम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सीओ ने यह भी कहा कि इस मामले में रात्रि गश्त के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

