देश की खबरें | ओवरलोड ट्रकों की तलाशी के लिए गईं अंबाला की एडीसी के काफिले पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अंबाला में लाठी-डंडो से लैस 60 से 70 लोगों की भीड़ ने ओवरलोड ट्रकों की जांच करने गईं यहां की अतरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रीति पर हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, 18 सितंबर हरियाणा के अंबाला में लाठी-डंडो से लैस 60 से 70 लोगों की भीड़ ने ओवरलोड ट्रकों की जांच करने गईं यहां की अतरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रीति पर हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात उस समय हुई जब प्रीति-जो सड़क परिवहन प्राधिकारण (आरटीए) की भी सचिव हैं- हरियाण-पंजाब सीमा के नजदीक अंबाला-नरायणगढ़ राजमार्ग पर ओवरलोड (क्षमता से अधिक भार वाले) खनन ट्रकों की जांच कर लौट रहीं थी।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case: इकबाल अंसारी का स्पेशल CBI कोर्ट से आग्रह- बाबरी विध्वंस मामला खत्म करें.

उन्होंने कुछ ट्रकों को खाली कराया था और कई वाहनों का चालान किया था।

पुलिस ने बताया कि प्रीति छापेमारी करने के बाद जब काला अंब में तैनात आरटीए अधिकारियों के साथ अंबाला शहर लौट रही थीं तभी उन्हें सूचना मिली कि हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित हंडसेड़ा गांव के पास कुछ ओवरलोड ट्रक खड़े हैं।

यह भी पढ़े | Agriculture Reform Bills: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस ने बिल का विरोध नहीं किया, बल्कि वॉकआउट करके मदद पहुंचाई.

उन्होंने बताया कि जब प्रीति वहां पहुंची तो लाठी-डंडो से लैस 60 से 70 लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आरटीए विभाग के दो वाहनों को भी छीनकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एडीसी अपने कार से वहां से किसी तरह निकलीं और अंबाला जिले के पंजोखड़ा पुलिस थाने पहुंचीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन पुलिस उपाधीक्षक और एसडीएम भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एडीसी ने पत्रकारों को बताया कि जब वह हरियाणा-पंजाब सीमा पर पहुंची तो 60 से 70 लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अभियान नहीं रोकने पर नतीजे भुगतने की धमकी दी।

मौके पर मौजूद पुलिस उपााीक्षक ने कहा कि आरटीए विभाग के अधिकारी की शिकायत पर मध्यरात्रि में अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना में कुछ ट्रांसपोर्टरों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\