एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेजन का प्राइम डे 12 से 14 जुलाई तक, अब और विशेषताओं के साथ होगा पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स मंच अमेजन का उसके प्राइम उपभोक्ताओं के लिए सालाना प्राइम डे 12 से 14 जुलाई को हो रहा है। कंपनी ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में बताया कि प्राइम उपभोक्ताओं के लिए सबसे ज्यादा उत्पाद, सबसे तेज डिलिवरी की सुविधा प्रदान की गई है।

जरुरी जानकारी | अमेजन का प्राइम डे 12 से 14 जुलाई तक, अब और विशेषताओं के साथ होगा पेश

नयी दिल्ली, सात जुलाई ई-कॉमर्स मंच अमेजन का उसके प्राइम उपभोक्ताओं के लिए सालाना प्राइम डे 12 से 14 जुलाई को हो रहा है। कंपनी ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में बताया कि प्राइम उपभोक्ताओं के लिए सबसे ज्यादा उत्पाद, सबसे तेज डिलिवरी की सुविधा प्रदान की गई है।

कंपनी ने बताया कि प्राइम डे में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, अप्लायंसेज़, अमेजन उपकरण, फैशन, सौंदर्य, घरेलू एवं रसोई, लकड़ी का सामान, किराना, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ और बहुत कुछ शानदार छूट के साथ मिलेगा।

भारत समेत उभरते बाजारों में प्राइम के डिलिवरीज और रिटर्न्स खंड के निदेशक अक्षय साही ने कहा, "प्राइम डे हमारे ग्राहकों के लिए एक उत्सव है, और इस साल हम इसे अब तक से भी बड़े स्तर पर मना रहे हैं। हजारों सौदों के साथ, प्राइम डे देशभर के प्राइम सदस्यों के लिए अमेज़न का सबसे अच्छा अनुभव लाएगा।

उन्होंने बताया कि अमेजन का खुद का कृत्रिम मेधा (एआई) असिस्टेंट रुफस इस साल और बेहतर हुआ है। रुफस अब डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध है, ताकि प्राइम सदस्य आसानी से अपने लिए बेहतर डील ढूंढ सकें।"

कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने सबसे तेज, सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद परिचालन नेटवर्क को विकसित करने और संचालित करने की प्रतिबद्धता के तहत 2,000 करोड़ रुपयों का निवेश भी किया है।

परिचालन खंड में अमेज़न इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के उपाध्यक्ष अभिनव सिंह का कहना है, "हमारा अखिल भारतीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की नींव है, और हम पूरे देश में तेज, भरोसेमंद सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).