देश की खबरें | ''गोद लेने'' संबंधी चुटकलों वाले तोहफों को लेकर अमेजन की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ई-वाणिज्य कंपनी ‘अमेजन’ रक्षाबंधन वाले तोहफों पर ''गोद लेने'' संबंधी संदेश लिखे होने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त ई-वाणिज्य कंपनी ‘अमेजन’ रक्षाबंधन वाले तोहफों पर ''गोद लेने'' संबंधी संदेश लिखे होने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई।

इन तोहफों पर संदेश के तौर पर लिखा हुआ था कि ''तू तो अडोप्टेड (गोद लिया हुआ) है'' और '' तुझे ना मम्मी, पापा कूड़ेदान से उठा के लाए थे।''

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Poojan on August 5: अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीएम योगी ने लिया जायजा; जानें 10 बड़ी बातें.

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात की जमकर आलोचना की और कहा कि ऐसे ''बेस्वाद'' चुटकुले गोद लेने की प्रवृति को नुकसान पहुंचाते हैं।

कई बार प्रयास करने के बावजूद अमेजन की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़े | मुंबई में अगले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह मामला सबसे पहले तब सामने आया, जब सामाजिक कार्यकर्ता और बच्चा गोद लेने वाली अभिभावक शबनम हाशमी ने 31 जुलाई को ट्विटर पर एक बड़े कप की तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था, '' तू गोद लिया हुआ है लेकिन हम तुझे प्यार करते हैं।''

उन्होंने अमेजन से यह भी अनुरोध किया था कि वह इसे वेबसाइट से हटा ले।

हाशमी की ओर से पोस्ट साझा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे तोहफों के खिलाफ अभियान चलाया जाने लगा और इसकी आलोचना की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\