जरुरी जानकारी | अमेजन का किसानों के सशक्तीकरण के लिए आईसीएआर के साथ समझौता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स मंच अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कृषि अनुसंधान निकाय आईसीएआर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसमें 'किसान स्टोर' में नामांकित किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए मार्गदर्शन देने के साथ अधिकतम उपज लेने एवं अधिकतम आमदनी करने में मदद करने का प्रावधान है।
नयी दिल्ली, नौ जून ई-कॉमर्स मंच अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कृषि अनुसंधान निकाय आईसीएआर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसमें 'किसान स्टोर' में नामांकित किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए मार्गदर्शन देने के साथ अधिकतम उपज लेने एवं अधिकतम आमदनी करने में मदद करने का प्रावधान है।
सितंबर 2021 में अमेज़न के मंच पर एक 'किसान स्टोर' खंड शुरू किया गया था। किसान, अमेज़न ईज़ी स्टोर्स पर खरीदारी के जरिये किसान स्टोर से कृषि संबंधी तमाम उत्पादों को अपने घर के दरवाजे पर प्राप्त करने का लाभ उठा सकते हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-कृषि विज्ञान केंद्र और अमेजन इंडिया के बीच पुणे में संचालित एक प्रायोगिक परियोजना के परिणामों ने इस साझेदारी को और विस्तार देने के लिए प्रेरित किया है।
आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) यू एस गौतम और अमेजन फ्रेश सप्लाई चेन एवं किसान के उत्पाद प्रमुख सिद्धार्थ टाटा ने इस आशय के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने कहा, ‘‘आईसीएआर प्रौद्योगिकियों, क्षमता निर्माण और नए ज्ञान के हस्तांतरण के लिए अमेज़ॅन के साथ सहयोग करेगा।’’
उन्होंने इस सार्वजनिक-निजी-किसान-भागीदारी (पीपीपीपी) की सफलता की भी उम्मीद जताई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)