जरुरी जानकारी | अमेजन ने फ्यूचर के सामने रखी फेमा शिकायत वापस लेने की शर्तः सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर समूह के साथ जारी विवाद को खत्म करने के इरादे से भारतीय कंपनी से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में दर्ज अपनी शिकायत वापस लेने को कहा है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर समूह के साथ जारी विवाद को खत्म करने के इरादे से भारतीय कंपनी से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में दर्ज अपनी शिकायत वापस लेने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, फ्यूचर समूह और रिलायंस रिटेल के बीच घोषित खुदरा कारोबार सौदे का विरोध कर रही अमेजन इस विवाद से अब खुद को अलग करने का मन बना रही है लेकिन इसके लिए मुआवजा पर भी चर्चा चल रही है।

सूत्रों ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए अमेजन और फ्यूचर समूह के अधिकारियों की करीब दो हफ्ते पहले एक मुलाकात भी हुई थी लेकिन अमेजन ने यह साफ करने की कोशिश की है कि मुआवजा लेकर विवाद खत्म करने की बात गलत है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमेजन ने अदालत के बाहर मामला निपटाने के संकेत भी दिए थे। लेकिन इसके लिए उसने फ्यूचर समूह से प्रतिस्पर्धा आयोग में दायर फेमा कानून उल्लंघन की शिकायत को वापस लेने की शर्त रखी।

अमेजन के इस मामले से अलग होने की स्थिति में उसे मुआवजा देने के मसले पर भी चर्चा की गई। अमेजन फ्यूचर समूह एवं रिलायंस रिटेल के बीच 24,713 करोड़ रुपये के सौदे का विरोध कर रही है।

फ्यूचर समूह ने इस बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। वहीं अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि मुआवजा लेकर मामले से अलग होने की बात एक खास मकसद से कही जा रही है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू