जरुरी जानकारी | अमेजन सेलर सर्विसेज को अपनी मूल कंपनी से मिला 1,460 करोड़ रुपये का निवेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी भारतीय इकाई 'अमेजन सेलर सर्विसेज' में 1,460 करोड़ रुपये की नई पूंजी डाली है।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी भारतीय इकाई 'अमेजन सेलर सर्विसेज' में 1,460 करोड़ रुपये की नई पूंजी डाली है।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पास जमा कराए गए दस्तावेजों को साझा करते हुए बाजार आसूचना कंपनी टॉफलर ने यह जानकारी दी। दस्तावेजों के अनुसार, अमेजन कॉरपोरेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर और अमेजन.कॉम इंक लिमिटेड, मॉरीशस ने अमेजन सर्विसेज में 1,460 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
अमेजन सेलर सर्विसेज देश में कंपनी के मार्केटप्लेस का संचालन करती है। कंपनी विक्रेताओं को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए मंच प्रदान करती है।
अमेजन सेलर सर्विसेज के निदेशक मंडल ने 29 अक्टूबर, 2021 को हुई बैठक में इस बारे में प्रस्ताव पारित किया था। इस निवेश से कंपनी को भारत में अपनी प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।
इस बारे में अमेजन इंडिया को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)