जरुरी जानकारी | अमेजन की भारत में अब तक की सबसे बड़ी ‘प्राइम डे’ सेल आयोजित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले सप्ताह सालाना बिक्री उत्सव ‘प्राइम डे’ के आठवें संस्करण में खरीदारों की सर्वाधिक भागीदारी देखने को मिली जिसमें हर मिनट करीब 24,000 ऑर्डर किए गए।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले सप्ताह सालाना बिक्री उत्सव ‘प्राइम डे’ के आठवें संस्करण में खरीदारों की सर्वाधिक भागीदारी देखने को मिली जिसमें हर मिनट करीब 24,000 ऑर्डर किए गए।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 20-21 जुलाई को आयोजित सेल के दौरान ग्राहकों की भागीदारी ने इसे भारत में अब तक का सबसे बड़ा ‘प्राइम डे’ आयोजन बना दिया है।
अमेजन ने कहा कि इस खरीदारी उत्सव में ‘प्राइम’ सदस्यता वाले ग्राहकों की सबसे अधिक संख्या देखी गई। इस दौरान प्राइम सदस्यों ने किसी भी ‘प्राइम डे’ की तुलना में सबसे ज्यादा खरीदारी की।
कंपनी ने कहा, “भारत में ‘प्राइम डे’ पर 2023 की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक ‘प्राइम’ सदस्यों ने खरीदारी की। उन्होंने हर एक मिनट में औसतन 24,196 ऑर्डर किए। ‘प्राइम डे’ से पहले के ढाई हफ्तों में अब तक के सर्वाधिक लोगों ने ‘प्राइम’ सदस्यता ली।”
ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा कि इस दौरान दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों के 65 प्रतिशत से अधिक छोटे और मध्यम कारोबारों की बिक्री हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

