देश की खबरें | अमेजन प्रबंधक हत्या मामला: पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के एक प्रबंधक की कथित हत्या में वांछित पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर उत्तरपूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के एक प्रबंधक की कथित हत्या में वांछित पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी अदनान (23) के रूप में की गई है और वह पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अदनान को सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि इससे पहले, एक गिरोह के चार सदस्यों - सोहेल (23), जुबैर (23), मोहम्मद समीर उर्फ माया (18) और बिलाल गनी (18) को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

हरप्रीत गिल (36) और उनके 32 वर्षीय मामा गोविंद सिंह 29 अगस्त की रात जब मोटरसाइकिल से जा रहे थे तब दोनों को करीब 11.30 बजे सुभाष विहार इलाके में गोली मारी गई थी। इस हमले में दोनों घायल हो गए थे और अस्पताल ले जाने पर गिल को मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तरी घोंडा, भजनपुरा में पार्टी कर रहे थे और रात करीब 10.30 बजे उन्होंने दो स्कूटरों पर सवार होकर घूमने का फैसला किया। पुलिस ने कहा कि वे कुछ स्थानों पर रुके और अंततः एक संकरी गली में चलने लगे।

पुलिस ने बताया कि सिंह और गिल भी उसी गली में मोटरसाइकिल से निकल रहे थे और दोनों चाहते थे कि आरोपी रुकें और उन्हें रास्ता दें। पुलिस ने बताया कि गनी और उसके साथी आक्रामक हो गए और जुबैर ने सिंह को थप्पड़ मार दिया।

पुलिस ने बताया कि जब गिल और सिंह ने आरोपियों से बात करने के लिए नीचे उतरने की कोशिश की, तो समीर ने उनके सिर को निशाना बनाकर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि गोविंद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, अपराध करने से पहले गिरोह इंस्टाग्राम पर लाइव होता था और भविष्य में अपराध करने की अपनी योजना के बारे में शेखी बघारता था। गिरोह के सदस्य बॉलीवुड फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के फिल्मी किरदार ‘माया भाई’ से प्रेरित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान