जरुरी जानकारी | अमेजन ने भारत से 2025 तक संचयी निर्यात लक्ष्य दोगुना कर 20 अरब डॉलर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को 2025 तक भारत में उसके मंच से कुल निर्यात 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को 2025 तक भारत में उसके मंच से कुल निर्यात 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने जनवरी, 2020 में 2025 तक 10 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा था।

अधिकारी के अनुसार, जनवरी 2020 में हमने अपने वैश्विक बिक्री कार्यक्रम के साथ 2025 तक भारत से 10 अरब डॉलर के संचयी निर्यात को का लक्ष्य रखा था।

भारत और उभरते बाजारों के लिए अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा, "हम वैश्विक बिक्री कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यवसायों में गतिविधियों और दुनिया भर में 'मेड-इन-इंडिया' उत्पादों की बढ़ती मांग से उत्साहित हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए हम संचयी निर्यात लक्ष्य को दोगुना कर 2025 तक इसके 20 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

अग्रवाल ने अमेजन एक्सपोर्ट्स डाइजेस्ट-2022 (अमेजन निर्यात तंत्र) की पेशकश के दौरान यह घोषणा की।

अमेजन ने साल 2015 में ई-कॉमर्स निर्यात कार्यक्रम ग्लोबल सेलिंग पेश किया था, जिसके एक लाख से अधिक निर्यातक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर