एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेजन के 'प्राइम डे 2024' के लिए नए उत्पादों और सौदों की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स मंच अमेजन इंडिया ने 20-21 जुलाई को अपने सालाना खरीदारी उत्सव 'प्राइम डे 2024' के लिए सोमवार को नए उत्पादों और प्रमुख सौदों की घोषणा की।

जरुरी जानकारी | अमेजन के 'प्राइम डे 2024' के लिए नए उत्पादों और सौदों की घोषणा

नयी दिल्ली, 15 जुलाई ई-कॉमर्स मंच अमेजन इंडिया ने 20-21 जुलाई को अपने सालाना खरीदारी उत्सव 'प्राइम डे 2024' के लिए सोमवार को नए उत्पादों और प्रमुख सौदों की घोषणा की।

इस मौके पर उद्योग जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। इनमें 'बोट' के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता, अगारो के ई-कॉमर्स प्रमुख विशाल शिंदे, सैमसोनाइट के सीईओ (दक्षिण एशिया) जय कृष्णन और सैमसंग इंडिया के निदेशक (एमएक्स कारोबार) राहुल पाहवा शामिल थे।

अमेजन इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि ‘प्राइम डे 2024’ के दौरान न केवल विभिन्न श्रेणियों में मशहूर ब्रांडों पर शानदार सौदों की पेशकश की जाएगी बल्कि छोटे एवं मध्यम व्यवसायों और स्थानीय कारीगर भी सुर्खियों में आएंगे।

भारत और उभरते बाजारों में अमेजन प्राइम, आपूर्ति और वापसी के निदेशक अक्षय साही ने कहा, "इस दौरान प्राइम सदस्यों को अमेजन पर लोकल शॉप्स, लॉन्चपैड, सहेली और कारीगर जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विक्रेताओं से फैशन एवं सौंदर्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और साज-सज्जा जैसी श्रेणियों में सौदा करने का मौका मिलेगा।"

अमेजन इंडिया ने 'प्राइम डे 2024' के लिए 450 से अधिक भारतीय और वैश्विक ब्रांडों के हजारों नए उत्पाद पेश किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).