देश की खबरें | पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई अमरनाथ यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए की जाने वाली वार्षिक यात्रा के प्रारंभ में आज पारंपरिक पूजा एवं अर्चना की गयी।

श्रीनगर, तीन जून दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए की जाने वाली वार्षिक यात्रा के प्रारंभ में आज पारंपरिक पूजा एवं अर्चना की गयी।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से इस ‘प्रथम पूजा’ सम्मलित हुए।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘ वार्षिक अमरनाथ यात्रा की पारंपिक शुरुआत के तौर पर प्रथम पूजा में (मैं) वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ा। दुनियाभर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए बाबा अमरनाथ की पावन गुफा की यात्रा उनके जीवन का सपना है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है कि तीर्थयात्रियों की सहूलियत एवं कल्याण के लिए यथासंभव प्रबंध किये जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘ बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं में धारणागत सुधार लाने के लिए पिछले कुछ सालों में समर्पित प्रयास किये गये हैं।’’

सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड यह सुनिश्चित करने की हर संभव कर रहा है कि इस तीर्थाटन के दौरान श्रद्धालुओं की जरूरतों का यथासंभव ध्यान रखा जाए।

यह वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को शुरू होगी और उसका समापन 31 अगस्त को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\