देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा: शादीपोरा ट्रांजिट कैंप में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को शादीपोरा ट्रांजिट कैंप में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 16 जून आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को शादीपोरा ट्रांजिट कैंप में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हजारों तीर्थयात्री बालटाल मार्ग पर पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा के दौरान शादीपोरा ट्रांजिट कैंप में रुकते हैं।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 की तैयारी के लिए उत्तर कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मकसूद-उल-जमान (आईपीएस) द्वारा शादीपोरा ट्रांजिट कैंप में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।’’
शिविर के दौरे के वक्त डीआईजी के साथ बांदीपोरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमीत सिंह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि टीम ने उत्तरी कश्मीर के इस महत्वपूर्ण बिंदु (शादीपोरा ट्रांजिट कैंप से) से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तैनाती रणनीति, निगरानी प्रणाली, आपातकालीन तैयारियों और रसद व्यवस्थाओं का आकलन किया।
डीआईजी ने सभी एजेंसियों को उच्च सतर्कता और तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया तथा दोहराया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

