देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा: 3,500 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भारी बारिश के बावजूद 3,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को जम्मू से रवाना हुआ।
जम्मू, 22 जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भारी बारिश के बावजूद 3,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को जम्मू से रवाना हुआ।
यह यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और इसके शुरू होने के बाद से अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 3,536 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था 132 वाहनों में सवार होकर सोमवार देर रात तीन बजकर 33 मिनट से मंगलवार तड़के चार बजकर नौ मिनट के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
इस जत्थे में 2,601 पुरुष, 822 महिलाएं, 11 बच्चे और 102 साधु-साध्वियां शामिल थे।
उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों का पहला काफिला 48 वाहनों में 1,250 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ जबकि 84 वाहनों में 2,286 तीर्थयात्रियों को लेकर दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।
पिछले कुछ दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई है।
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 18 जुलाई को 16वें जत्थे में 7,908 तीर्थयात्री रवाना हुए, जबकि 19 जुलाई को 17वें जत्थे में 6,365 तीर्थयात्री रवाना हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

