देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा संपन्न, 4.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना के साथ बृहस्पतिवार को वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई। करीब 62 दिनों तक चली अमरनाथ यात्रा के दौरान इस वर्ष 4.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 31 अगस्त दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना के साथ बृहस्पतिवार को वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई। करीब 62 दिनों तक चली अमरनाथ यात्रा के दौरान इस वर्ष 4.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भगवान शिव की पवित्र छड़ी जिसे ''छड़ी मुबारक'' कहा जाता है, को इसके संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि साधुओं और भक्तों के समूह के साथ बृहस्पतिवार तड़के पूजा अर्चना के लिए गुफा मंदिर लेकर पहुंचे। साधुओं और श्रद्धालुओं का समूह पहलगाम से 42 किलोमीटर की पदयात्रा कर गुफा मंदिर पहुंचा। इस दौरान इस समूह ने चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी में रात्रि विश्राम किया।

अधिकारियों के मुताबिक बालटाल और पहलगाम मार्गों से एक जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान कुल 4,45,338 श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक रूप से बने हिम 'शिवलिंग' के दर्शन किए।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं सहित 48 लोगों की मौत हो गई और 62 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह मौतें मौसम संबंधी घटनाओं या प्राकृतिक कारणों से हुईं।

इस वर्ष यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पिछले साल से अधिक रही। पिछले साल 3.65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की थी।

अधिकारियों ने कहा कि इस साल यात्रा शांतिपूर्ण और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से मुक्त रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\