देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा : छड़ी मुबारक विशेष पूजा के लिए सारिका भवानी मंदिर ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तहत ‘छड़ी मुबारक’ को विशेष प्रार्थना के लिए शुक्रवार को सारिका भवानी मंदिर ले जाया गया।

श्रीनगर, 29 जुलाई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तहत ‘छड़ी मुबारक’ को विशेष प्रार्थना के लिए शुक्रवार को सारिका भवानी मंदिर ले जाया गया।

यहां जारी बयान में छड़ी मुबारक के संरक्षक दीपेंद्र गिरि ने बताया कि स्वामी अमरनाथ जी यात्रा-2022 के तहत छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी को देवी का अभिवादन करने के लिए प्राचीन अनुष्ठान के तहत श्रावण मास के शुक्लपक्ष प्रतिपदा के दिन हरी पर्वत स्थित सारिका भवानी मंदिर ले जाया गया।

गिरि ने बताया कि साधु पवित्र दंड के साथ हुई पूजा में शामिल हुए और यह अनुष्ठान करीब डेढ घंटे तक चला।

देवी सारिका भवानी को ‘त्रिपुरसुंदरी’ के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि वह श्रीनगर शहर की ईष्ट देवी हैं और हरी पर्वत पर शिला रूप में विराजमान हैं।

छड़ी स्थापना का अनुष्ठान रविवार को यहां दशनामी अखाड़े के अमरेश्वर मंदिर में होगा। इसके बाद दो अगस्त को नाग पंचमी के दिन दशनामी अखाड़ा में छड़ी पूजन होगा।

गिरि के मुताबिक पवित्र छड़ी सात अगस्त को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन पवित्र अमरनाथ गुफा दर्शन और पूजन के लिए पहुंचेगी। इसी के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\