देश की खबरें | अमरिंदर सिंह का इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान की बेचैनी को दर्शाता है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह का इस्तीफा विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति से उबरने के लिए कांग्रेस आलाकमान की बेचैनी को दर्शाता है। पार्टी ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी बंटा हुआ खेमा है।

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह का इस्तीफा विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति से उबरने के लिए कांग्रेस आलाकमान की बेचैनी को दर्शाता है। पार्टी ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी बंटा हुआ खेमा है।

भाजपा ने दावा किया कि पंजाब के लोग, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में भी भरोसा खो चुके हैं और अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों में भाजपा को चुनेंगे क्योंकि यही पार्टी अकेले राज्य को एक स्थिर और प्रगतिशील सरकार दे सकती है।

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है क्योंकि उसे चुनावों में हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘पंजाब में कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रही है।’’

सिंह के इस्तीफे को पार्टी को स्थिति से उबारने के लिए कांग्रेस आलाकमान की ‘‘बेचैनी में दिखाई गई प्रतिक्रिया’’ बताते हुए, चुग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कांग्रेस का माफिया राज पंजाब में उसके ताबूत की आखिरी कील साबित होगा।’’

केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब से भाजपा सांसद सोम प्रकाश ने कहा कि सिंह का इस्तीफा स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कांग्रेस हताश है क्योंकि वह हर गुजरते दिन के साथ अपनी साख खोती जा रही है। प्रकाश ने कहा, ‘‘कांग्रेस का पतन हो रहा है, अकालियों ने लोगों का भरोसा खो दिया है, इसलिए हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोग भाजपा को मौका देंगे, जो राज्य में एक स्थिर और प्रगतिशील सरकार दे सकती है।’’

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी राज्य में हो रहे घटनाक्रम और अमरिंदर सिंह के अगले कदम पर नजर रखे हुए है।

खुद को अपमानित महसूस करने की घोषणा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘जहां तक मेरी भविष्य की राजनीति का सवाल है, तो हमेशा एक विकल्प होता है और समय आने पर मैं उस विकल्प का उपयोग करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस पार्टी में हूं। मैं अपने समर्थकों से बात करूंगा और भविष्य की राजनीति पर फैसला करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू