देश की खबरें | अमरिंदर ने सप्ताहांत, सार्वजनिक अवकाशों पर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाशों पर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। यहां तक ​​कि राज्य सरकार दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

जियो

चंडीगढ़, 11 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाशों पर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। यहां तक ​​कि राज्य सरकार दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

सप्ताहांत और छुट्टियों पर प्रतिबंधों को कड़ा करने का निर्णय पंजाब में संक्रमण के सामुदायिक प्रसार के चरण में पहुंचने की आशंकाओं के बीच लिया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, औद्योगिक गतिविधियों को सभी दिन सामान्य रूप से कार्य करने की अनुमति होगी।

पंजाब में बृहस्पतिवार को 82 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 2,887 तक पहुंच गई। पिछले 10 दिनों में राज्य में 500 से अधिक लोगों को वायरस से संक्रमित पाया गया है।

यह भी पढ़े | चारा घोटाले में लालू यादव की सजा बढ़ाने के मामले की सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया.

महामारी की स्थिति और इससे निपटने के लिए राज्य की अग्रिम तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि चिकित्सा कर्मियों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं को छोड़कर सभी नागरिकों को कोवा (कोरोना वायरस अलर्ट) ऐप से ई-पास डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी।

पंजाब सरकार ने लोगों को रोग निवारक जानकारी और अन्य सरकारी सलाह प्रदान करने के लिए ‘कोवा पंजाब’ ऐप तैयार किया है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, सिंह ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता से इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस तरह के सख्त उपायों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जब तक महामारी के इलाज के लिए टीका विकसित नहीं हो जाता, तब तक सख्त उपाय ही महामारी से लड़ने का एकमात्र तरीका है।

बयान में कहा गया है कि विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद, दिल्ली से आने वाले लोगों पर कड़े प्रतिबंध लगाने के बारे में फैसला किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड