देश की खबरें | अमरिंदर ने निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत को न सिर्फ कांग्रेस की विकास-परक नीतियों और कार्यक्रमों की जीत बताया बल्कि इसे मुख्य विपक्षी दलों- शिअद, आप और भाजपा- के “जन विरोधी कृत्यों” को “पूर्णत: खारिज” करना करार दिया।

चंडीगढ़, 17 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत को न सिर्फ कांग्रेस की विकास-परक नीतियों और कार्यक्रमों की जीत बताया बल्कि इसे मुख्य विपक्षी दलों- शिअद, आप और भाजपा- के “जन विरोधी कृत्यों” को “पूर्णत: खारिज” करना करार दिया।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ ही विधायकों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को इस शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “राज्य के लोगों ने स्पष्ट रूप से एक सुर में इन तीनों दलों के विभाजक, अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और प्रतिगामी एजेंडे की निंदा की है।”

सिंह ने लोगों को “ पंजाब और उसके भविष्य को बर्बाद करने निकली नकारात्मक और बुरी शक्तियों” को हराने के लिये बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, “नए कृषि कानूनों के बनने के बाद से पंजाब में हुए पहले प्रमुख चुनावों ने भाजपा को लेकर लोगों के गुस्से को भी सामने ला दिया है जो अपनी पूर्व सहयोगी शिअद, तथा दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के साथ मिलकर इस किसान विरोधी कानून के लिये जिम्मेदार है।”

उन्होंने कहा, “इन सभी दलों ने बेशर्मी से किसानों के अधिकारों को कुचला और इनका स्पष्ट मकसद पंजाब को बर्बाद करना है।”

सिंह ने दावा किया कि किसानों के लिये उसके बाद शिअद और आप का नाटक व घड़ियाली आंसू मतदाताओं को बेवकूफ नहीं बना पाए जिन्होंने इन दलों की सियासी नौटंकी देख रखी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल (शिअद), आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस के आंकड़ों के पास भी नहीं आ पाए और कुछ वार्डों में वे निर्दलीयों से भी पीछे हैं, पंजाब के शहरी मतदाताओं द्वारा अच्छे शासन और प्रगति के लिये किये गये इस मतदान से स्पष्ट है कि वे उनकी घृणित राजनीतिक विचारधाराओं की उपेक्षा करते हैं। ”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\