खेल की खबरें | अमनदीप डब्ल्यूपीजीटी आठवें दौर की चैम्पियन बनीं, सहर दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमनदीप द्राल ने आखिरी के चार होल में दो बर्ड़ी लगाकर हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के आठवें चरण में शुक्रवार को यहां तीन शॉट की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

गुरुग्राम, 11 दिसंबर अमनदीप द्राल ने आखिरी के चार होल में दो बर्ड़ी लगाकर हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के आठवें चरण में शुक्रवार को यहां तीन शॉट की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

उन्होंने तीसरे और आखिरी दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर तीन अंडर 213 के स्कोर किया। सहर अटवाल (71) 216 के पार स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus (A) 2nd Practice Match 2020: मोहम्मद सिराज ने जीता करोड़ों दर्शकों का दिल, वीडियो देखकर आप कहेंगे वाह सिराज.

मौजूदा सत्र में यह उनकी दूसरी जीत है। वह चौथे चरण की विजेता रही थी जबकि सातवें चरण में वह शीर्ष पेशेवर खिलाड़ी थी।

जाह्नवी बख्शी ने तीसरे दिन तीन अंडर 69 का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला। वह दूसरे दौर के बाद नौवें स्थान पर थी लेकिन तीसरे दौर के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | Quinton de Kock दक्षिण अफ्रीका के बनें नए टेस्ट कप्तान.

एमेच्योर कृति चौहान (74) सात ओवर 223 के स्कोर के साथ चौथे जबकि त्वेसा मलिक (75) और प्राणवी उर्स (79) आठ ओवर 224 के स्कोर के साथ पांचवें पायदान पर रही।

इस जीत के साथ अमनदीप हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में वाणी कपूर को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंच गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड