देश की खबरें | अमानतु्ल्ला को निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुना गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मंगलवार निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुन लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मंगलवार निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुन लिया गया।

वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि खान विधायक कोटे का एक सदस्य चुने जाने के लिए हुए चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे। उन्हें निर्वाचन अधिकारी और उत्तरी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट शिंदे दीपक अर्जुन द्वारा चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा गया।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

सदस्य के तौर पर खान के चुनाव के बाद अब उनके लगातार तीसरी बार बोर्ड का अध्यक्ष बनने की संभावना है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य अपने बीच से किसी एक सदस्य को बोर्ड का अध्यक्ष चुनते हैं। बोर्ड में सात सदस्य होते हैं।

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

खान इससे पहले 2016 में छह महीने के लिये बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए थे। उसी साल मई में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह सितंबर 2018 से मार्च 2020 तक दूसरी बार इसके अध्यक्ष रहे।

दिल्ली वक्फ बोर्ड राजधानी में मस्जिदों, कब्रिस्तानों, स्कूलों, रिहायशी इमारतों और दुकानों समेत 2,000 से अधिक संपत्तियों का संरक्षक है।

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के चार निर्वाचित सदस्य होते हैं, जिनमें एक विधायक, एक मौजूदा या पूर्व सांसद, मुतवल्ली (प्रबंधक या संरक्षक) और बार काउंसिल का एक सदस्य होता है। शेष तीन सदस्यों में दिल्ली सरकार का एक अधिकारी (यह सीट अभी रिक्त है), एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक मुस्लिम विद्वान होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी