देश की खबरें | आलोक वर्मा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वन सेवा अधिकारी आलोक वर्मा ने शुक्रवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर भारतीय वन सेवा अधिकारी आलोक वर्मा ने शुक्रवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने यहां राजभवन में हुए समारोह में वर्मा को पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े | FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान, इमरान खान को लगा झटका: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

बिहार के निवासी 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी वर्मा ने इस पद पर नियुक्ति के लिये समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली थी। हरियाणा लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी राज्य के सरकारी विभागों के लिये 'समूह ए' के अधिकारियों की नियुक्ति करना है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सासाराम में पीएम मोदी बोले- बिहार में ‘लालटेन’ की जरूरत नहीं, अब उजाले की हो रही बात.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पिछले कार्यकाल के दौरान उनके करीबी माने जाने वाले 56 वर्षीय वर्मा को छह साल के लिये इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह आर के पचनंदा का स्थान लेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं आफताब अहमद और बीबी बत्रा ने वर्मा की नियुक्ति को लेकर राज्य की भाजपा-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उसे राज्य में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला जो आयोग का अध्यक्ष बनने के योग्य हो।

उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि राज्य सरकार वैसे तो हरियाणा वासियों के लिये नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण की वकालत करती है, लेकिन दूसरे राज्य के व्यक्ति को राज्य के लोकसेवा आयोग अध्यक्ष के संवैधानिक पद पर बैठा देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\