जरुरी जानकारी | त्योहारी मांग से लगभग सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्दियों के साथ साथ त्योहारी मांग बढ़ने से दिल्ली मंडी में शनिवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली और कच्चे पामतेल (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल-तिलहन के भाव सुधार के साथ बंद हुए। बाकी भाव पूर्ववत बने रहे।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर सर्दियों के साथ साथ त्योहारी मांग बढ़ने से दिल्ली मंडी में शनिवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली और कच्चे पामतेल (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल-तिलहन के भाव सुधार के साथ बंद हुए। बाकी भाव पूर्ववत बने रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक निरंतर घट रही है और दीवाली के बाद यह आवक घटकर 50-60 हजार बोरी रह जाने की संभावना है जबकि देश में दैनिक औसत मांग लगभग साढ़े तीन से चार लाख बोरी की है।
खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को कहा था कि सरसों तेल की कीमतों में फरवरी में अगली फसल आने के बाद ही नरमी की संभावना है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण सरसों तेल की कीमतों पर असर पड़ा है।
सूत्रों ने खाद्य तेलों के भाव के बारे में अपना आकलन पेश करते हुए कहा कि अगर आप सोयाबीन को लें, तो इसको कांडला बंदरगाह पर आयात करने की कीमत 1,470 डॉलर प्रति टन या 110 रुपये प्रति किलो बैठती है। इस पर छह रुपये प्रति किलो का आयात शुल्क, एक रुपये प्रति किलो का बंदरगाह का खर्च, चार रुपये रिफाइनिंग खर्च, छह रुपये जीएसटी को मिलाकर सोयाबीन रिफाइंड का भाव (अधिभार सहित) 127 रुपये किलो या 116 रुपये लीटर (910 ग्राम) बैठना चाहिये। सारे खर्च और अधिकतम मुनाफा जोड़कर उपभोक्ताओं को सोयाबीन रिफाइंड 135 रुपये लीटर मिलना चाहिये।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गणना करें तो उपभोक्ताओं को सारे खर्च और मुनाफा मिलाकर खुदरा बाजार में सूरजमुखी का तेल 138 रुपये लीटर, सोयाबीन रिफाइंड लगभग 135 रुपये लीटर, पामोलीन 130-132 रुपये लीटर और मूंगफली तेल 150-160 रुपये लीटर से अधिक भाव में नहीं मिलना चाहिये। अगर इस भाव से अधिक की वसूली की जा रही है तो इसमें कुछ गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर मांग बढ़ने के साथ त्योहारी मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन के भाव में सुधार आया वहीं बिनौला के महंगा होने से मूंगफली तेल-तिलहन के भाव सुधार के साथ बंद हुए। हरियाणा, पंजाब में उत्पादन कम होने से बिनौला के भाव में भी सुधार देखने को मिला।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,870 - 8,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,300 - 6,385 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,315 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,090 - 2,220 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 18,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,705 -2,745 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,780 - 2,890 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,050 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,670 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,580
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,450 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,950 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,060 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,860 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 5,300 - 5,500, सोयाबीन लूज 5,050 - 5,150 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

