एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में सुधार जारी रहने से लगभग सभी तेल-तिलहन के दाम सुधरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में सुधार का रुख जारी रहने के बीच घरेलू बाजार में सोमवार को सभी तेल-तिलहन के दाम में मजबूती रही तथा सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम शनिवार के मुकाबले सुधार के साथ बंद हुए। ऊंचे दाम पर सोयाबीन डीआयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर मांग के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर स्थिर रहे।

जरुरी जानकारी | विदेशों में सुधार जारी रहने से लगभग सभी तेल-तिलहन के दाम सुधरे

नयी दिल्ली, 16 जून विदेशों में सुधार का रुख जारी रहने के बीच घरेलू बाजार में सोमवार को सभी तेल-तिलहन के दाम में मजबूती रही तथा सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम शनिवार के मुकाबले सुधार के साथ बंद हुए। ऊंचे दाम पर सोयाबीन डीआयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर मांग के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर स्थिर रहे।

शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में भारी तेजी रहने के बीच सभी आयातित खाद्यतेलों के दाम में पर्याप्त सुधार आया जिससे स्थानीय तेल-तिलहनों के दाम में भी अच्छी खासी मजबूती आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इस सुधार के बावजूद सोयाबीन, सूरजमुखी और मूंगफली तिलहन का हाजिर बाजार का दाम, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 10-15 प्रतिशत कमजोर बना हुआ है। इस ओर सरकार को विशेष रूप में ध्यान देना चाहिये क्योंकि अपने आधे से भी अधिक खाद्यतेल जरुरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर करने वाले देश, भारत में घरेलू उपज का बाजार में नहीं खपना एक चिंता का विषय है।

इस तथ्य के मद्देनजर घरेलू तेल-तिलहनों का बाजार बनाने की जरुरत है तभी हम इस मामले में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

सूत्रों ने कहा कि बारिश के कारण खाद्यतेलों की मांग भी निकली है जिसकी वजह से भी खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार है। सरसों के दाम आयातित तेलों के दाम और एमएसपी के मुकाबले मजबूत हो चले हैं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,775-6,825 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,775-6,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,245-2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,500-2,600 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,500-2,635 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,825 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,125-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).