देश की खबरें | दिल्ली में बलात्कार पीड़ितों में से करीब 70 प्रतिशत 18-30 आयुवर्ग की: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 2021 में बलात्कार पीड़ित महिलाओं में सबसे अधिक संख्या 18-30 आयु वर्ग की थी, जो 72 प्रतिशत से अधिक है। राज्य सरकार की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली में 2021 में बलात्कार पीड़ित महिलाओं में सबसे अधिक संख्या 18-30 आयु वर्ग की थी, जो 72 प्रतिशत से अधिक है। राज्य सरकार की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।
अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2021 में, दिल्ली में कुल 1,251 बलात्कार पीड़ितों में से, सबसे अधिक 905, 18-30 आयु वर्ग में थीं, उसके बाद 328, 30-45 आयु वर्ग की थीं।
यह स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखता है क्योंकि 20,065 बलात्कार पीड़िता 18 से 30 वर्ष तक की उम्र की हैं, इसके बाद 7,627 पीड़ित 30-45 आयु वर्ग की हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में देशभर में कुल 31,878 बलात्कार पीड़िताएं थीं।
रिपोर्ट से पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों द्वारा आत्महत्या करने के अधिक मामले सामने आये।
वर्ष 2021 में, दिल्ली में आत्महत्या करने वाले 2,840 लोगों में से 2,093 पुरुष और 746 महिलाएं थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)