जरुरी जानकारी | कोयला खदानों के आवंटन से 2.8 लाख रोजगार पैदा होंगे, आयेगा 33 हजार करोड़ रुपये का निवेश: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्यिक खनन के लिये 41 कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया की आभासी शुरूआत से 2.8 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी और 33 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा।

नयी दिल्ली, 18 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्यिक खनन के लिये 41 कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया की आभासी शुरूआत से 2.8 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी और 33 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा।

शाह ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कोयला ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार के इस फैसले से 2.8 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे, 33 हजार करोड़ का पूंजी निवेश आकर्षित होगा और राज्य सरकारों को 20 हजार करोड़ का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा।"

शाह ने इसे आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय भारत के ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा शुरू कर और कोयला उत्पादन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनायेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

उन्होंने कहा, "मैं इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिये और खान आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को धन्यवाद देता हूं। यह समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिये मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है। #वोकलफोरलोकलकोल।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\