देश की खबरें | केरल में आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये आवंटित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए राज्य सरकार ने पारंपरिक इमारतों को बेहतर सुविधाओं के साथ ‘स्मार्ट’ ढांचे में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है।

तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी केरल में आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए राज्य सरकार ने पारंपरिक इमारतों को बेहतर सुविधाओं के साथ ‘स्मार्ट’ ढांचे में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है।

राज्य की सामाजिक न्याय मंत्री के के शैलजा ने शुक्रवार को बताया कि महिला और बाल विकास विभाग ने ‘स्मार्ट आंगनवाड़ी कार्यक्रम’ के तहत 48 आंगनवाड़ी के लिए भवन निर्माण की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी इमारतों के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से ‘स्मार्ट आंगनवाड़ी’ के निर्माण का फैसला किया है। इस कदम का मकसद बच्चों की देखभाल के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराने और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनुकूल केंद्र तैयार करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक अप्रैल 2019 से राज्य में एकीकृत मॉडल पर आंगनवाड़ी के निर्माण का फैसला किया था।’’

मंत्री ने कहा कि 48 आंगनवाड़ी के निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा स्थानीय निकायों के तहत स्मार्ट ढांचे के निर्माण के लिए 5.47 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम (आईसीडीसी) के तहत ‘स्मार्ट आंगनवाड़ी’ का डिजाइन और निर्माण किया जा रहा है। इसमें अध्ययन कक्ष, भोजन का कक्ष, भंडार कक्ष, स्विमिंग पूल, खेल से जुड़े स्थान होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर