एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उर्वरक की कमी का आरोप लगाते हुए किसानों ने कृषि अधिकारी को बनाया बंधक, राजमार्ग जाम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में उर्वरकों की कमी का आरोप लगाते हुए किसानों के एक समूह ने एक अधिकारी को बंधक बना लिया और हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

देश की खबरें | उर्वरक की कमी का आरोप लगाते हुए किसानों ने कृषि अधिकारी को बनाया बंधक, राजमार्ग जाम किया

कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में उर्वरकों की कमी का आरोप लगाते हुए किसानों के एक समूह ने एक अधिकारी को बंधक बना लिया और हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

यूरिया की कमी का आरोप लगाते हुए किसान अधिकारी को विश्राम गृह से घसीटकर राजमार्ग पर ले गये और पेहोवा कस्बे में उन्हें कुछ देर सड़क पर बीचोंबीच खड़ा रहने पर मजबूर कर दिया।

प्रदर्शन की शुरुआत उस समय हुई, जब सैकड़ों किसान यूरिया की उपलब्धता को लेकर जवाब के सिलसिले में पेहोवा विश्राम गृह पर जमा हो गए।

कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

किसानों ने अधिकारी पर कई दिनों से उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उर्वरक आने का दावा किया लेकिन उन्हें खाद कभी नहीं मिली।

भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया कि अधिकारी टालमटोल कर रहे थे।

किसान तनाव बढ़ने पर अधिकारी को जबरन अनाज मंडी गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर ले आए और उन्हें यातायात के बीच खड़ा कर दिया तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ धरना दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और विभाग पर खाद का उचित व समय पर वितरण सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

थाना प्रभारी जनपाल सिंह व नायब तहसीलदार संजीव कुमार समेत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

किसानों ने जाम खत्म करने से पहले खाद की उपलब्धता के बारे में लिखित आश्वासन पर जोर दिया।

प्रशासन के साथ लंबी बातचीत के बाद, किसान राजमार्ग से हटने पर सहमत हो गए।

उन्होंने हालांकि चेतावनी दी कि अगर आवश्यक उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे फिर धरना देंगे।

पेहोवा के पुलिस उपाधीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि किसानों ने रास्ता खोल दिया है और कृषि अधिकारी को उनके कार्यालय जाने की अनुमति दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).