एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र), 13 मई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया जबकि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि रविवार रात आठ बजे थाना गंगोह को सूचना मिली कि गांव में रहने वाले चार साल की एक बच्ची यहां एक मंदिर में भंडारे के दौरान लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें रात भर बच्ची की तलाश करती रही।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के पांच बजे बच्ची को गांव के पास के जंगल से बरामद कर लिया गया और उसे जिला महिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची को गांव के ही एक संदिग्ध युवक समीर के साथ देखा गया था।

जैन ने बताया कि पुलिस ने सूचना पाकर दबिश दी और आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की हालत अभी स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).