देश की खबरें | टीएमसी नेता का सरकारी दफ्तर में हाथ में बंदूक के साथ पोज देने की कथित तस्वीर वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक सरकारी कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक नेता की बंदूक के साथ पोज देने की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे मंगलवार को राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।

इंग्लिश बाज़ार (पश्चिम बंगाल), सात दिसंबर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक सरकारी कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक नेता की बंदूक के साथ पोज देने की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे मंगलवार को राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।

ओल्ड मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष मृणालिनी मंडल मैती कथित फोटो में एक आधिकारिक कुर्सी पर बैठी हैं और उनके एक हाथ में बंदूक है।

मैती टीएमसी महिला इकाई की जिला इकाई की अध्यक्ष भी हैं।

टीएमसी पर निशाना साधते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोबिंद चंद्र मंडल ने आरोप लगाया, “ अगर उनकी तलाशी ली जाए तो पुलिस को बम और राइफल भी मिलेगी। यह टीएमसी की संस्कृति है। पुलिस नौकरी जाने के डर से कुछ नहीं कर रही है। ”

टीएमसी ने कहा कि पुलिस मामले को देखेगी। टीएमसी के राज्य महासचिव कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा, “आधिकारिक कुर्सी पर बैठकर कोई पिस्तौल से नहीं खेल सकता। पुलिस जांच करेगी कि यह असली पिस्तौल है या खिलौने वाली पिस्तौल है। लेकिन, मुझे फोटो से जो पता चल रहा है, उससे यह एक असली पिस्तौल लगती है। ऐसी घटना से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।”

कई बार की कोशिश के बाद भी टिप्पणी के लिए मैती से संपर्क नहीं हो सका।

यह पहली बार नहीं है जब मैती किसी विवाद में फंसी हैं। इससे पहले उनके पति पर क्षेत्र के प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय में एक सरकारी अधिकारी की पिटाई का आरोप लगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\