एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला सांसदों का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने संसद में पिछले सप्ताह महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाया और इसके विरोध में मौन प्रदर्शन किया।

देश की खबरें | महिला सांसदों का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

रायपुर, 19 अगस्त छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने संसद में पिछले सप्ताह महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाया और इसके विरोध में मौन प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, संसद सदस्यों और अन्य नेताओं ने मौन प्रदर्शन किया।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस महीने की 11 तारीख को राज्यसभा में छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम सहित महिला सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल की मौजूदगी में बदसलूकी की गई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

वर्मा और नेताम छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं। वे भी मौन प्रदर्शन में मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने (राज्यसभा में हंगामे के संबंध में) अपमानजनक टिप्पणी की है जो निंदनीय है। उनकी (भाजपा नेताओं की) टिप्पणी छत्तीसगढ़ महतारी (मां) का अपमान है। उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

इससे पहले बुधवार को महिला सांसदों वर्मा और नेताम ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त को राज्यसभा में मार्शलों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। वहीं राज्य के भाजपा नेताओं ने कहा था कि दोनों महिला सांसदों ने राज्यसभा में हंगामे के दौरान महिला मार्शल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).