देश की खबरें | अभिनेत्री उत्पीड़न मामले में अभिनेता, कारोबारी दोस्त पर सबूत मिटाने के आरोप : अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की एक अदालत ने शुक्रवार को कहा कि 2017 के अभिनेत्री उत्पीड़न मामले के आरोपी अभिनेता दिलीप के खिलाफ सबूत मिटाने का आरोप भी लगाया गया है।

कोच्चि (केरल), 28 अक्टूबर केरल की एक अदालत ने शुक्रवार को कहा कि 2017 के अभिनेत्री उत्पीड़न मामले के आरोपी अभिनेता दिलीप के खिलाफ सबूत मिटाने का आरोप भी लगाया गया है।

अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 204 (सबूत के रूप में पेश करने से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड या दस्तावेज नष्ट करना) के तहत भी अभिनेता और उनके कारोबारी-मित्र शरत के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

अभिनेता के वकील ने कहा कि अदालत ने इन अतिरिक्त आरोपों से बरी करने की उनकी याचिका खारिज कर दी।

वकील ने कहा कि अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाये गये अतिरिक्त आरोपों की जानकारी देने के लिए मामले को 31 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया है।

तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी एक अभिनेत्री का 17 फरवरी, 2017 की रात को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और जबरन उसकी कार में घुसकर उसके साथ दो घंटे तक छेड़छाड़ की गई थी। उसके बाद आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में फरार हो गये थे।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया था। इस मामले में 10 आरोपी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड