देश की खबरें | ऊंची जाति वालों के मटके से पानी पीने पर दलित युवक को पीटने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर जिले में कुछ लोगों ने एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की।
जैसलमेर, 15 सितंबर राजस्थान के जैसलमेर जिले में कुछ लोगों ने एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसे इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने एक दुकान पर कथित तौर पर ऊंची जाति के लिए रखे गए मटके से पानी पी लिया।
हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, अभी यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की पिटाई केवल मटके से पानी पीने के लिए की गई या इसके पीछे पुरानी रंजिश जैसा कोई और कारण भी हो सकता है।
पीड़ित युवक चतराराम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ डिग्गा गांव जा रहा था और रास्ते में किराने की एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुका था।
चतराराम के मुताबिक, सामान लेने के बाद उसने दुकान के बाहर रखे मटके से पानी पी लिया, जिसे लेकर पास खड़े जितेंद्र सिंह, तने राव सिंह, विक्रम सिंह, देवी सिंह आदि ने जातिसूचक गालियां देते हुए उस पर हमला कर दिया।
चतराराम का आरोप है कि उसे सरिये से पीटा गया।
अधिकारियों के मुताबिक, युवक को इलाज के लिए मोहनगढ़ ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

