विदेश की खबरें | युद्ध बंदियों की जेल पर गोलाबारी को लेकर रूस-यूक्रेन में आरोप-प्रत्यारोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, 29 जुलाई (एपी) रूस और यूक्रेन ने अलगवादी पूर्वी क्षेत्र स्थित उस जेल पर गोलाबारी को लेकर शुक्रवार को एक-दूसरे पर आरोप लगाया, जिसमें कथित तौर पर दर्जनों यूक्रेनी युद्ध बंदियों की मौत हो गई। इन कैदियों को गत मई में मारियुपोल पर रूसी कब्जे के बाद गिरफ्तार किया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, 29 जुलाई (एपी) रूस और यूक्रेन ने अलगवादी पूर्वी क्षेत्र स्थित उस जेल पर गोलाबारी को लेकर शुक्रवार को एक-दूसरे पर आरोप लगाया, जिसमें कथित तौर पर दर्जनों यूक्रेनी युद्ध बंदियों की मौत हो गई। इन कैदियों को गत मई में मारियुपोल पर रूसी कब्जे के बाद गिरफ्तार किया गया था।

रूस ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के नियंत्रण वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में ओलेनिवका की जेल पर हमले में अमेरिका द्वारा दिए गए ‘एचआईएमएआरएस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर’ का इस्तेमाल किया।

रूस के अधिकारियों और दोनेत्स्क में अलगाववादी अधिकारियों ने कहा कि हमले में 53 यूक्रेनी युद्ध बंदियों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने हमले को ‘खूनी उकसावा’ करार दिया, जिसका उद्देश्य यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने से हतोत्साहित करना था। उन्होंने बताया कि गोलाबारी में आठ जेल प्रहरी भी घायल हुए।

यूक्रेनी सेना ने ओलेनिवका पर किसी भी रॉकेट या तोप हमले से इनकार किया और जोर देकर कहा कि वह नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी नहीं कर रही थी और उसका निशाना केवल रूसी सैन्य ठिकाने थे।

यूक्रेनी सेना ने आरोप लगाया कि रूस ने यूक्रेन पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाने और वहां लोगों को यातना और सजा-ए-मौत देने की घटना को छुपाने के लिए जानबूझकर जेल पर गोलाबारी की।

यूक्रेनी सेना के बयान में ‘यूक्रेनी सेना को दोषी ठहराने के लिए सूचना युद्ध’ के हिस्से के रूप में रूसी दावों की निंदा की गई। हालांकि, किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर