देश की खबरें | बिहार में “जंगल राज” का आरोप नौकरशाही पर भी हमला है: तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर लगाए गए ‘‘जंगल राज’’ के आरोपों पर शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि इस तरह के आरोप नौकरशाही पर भी हमला हैं।

पटना, 28 अप्रैल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर लगाए गए ‘‘जंगल राज’’ के आरोपों पर शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि इस तरह के आरोप नौकरशाही पर भी हमला हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों का मुकाबला करना और चीजों को सही करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

तेजस्वी ने कहा कि जंगल राज के आरोप ने नौकरशाही की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट की आशंकाओं को दूर करना उनका कर्तव्य है।

सिविल सेवा दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की छवि बनाने में नौकरशाहों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “सरकार के सुचारू कामकाज के पीछे नौकरशाह ही असली ताकत हैं। हम (निर्वाचित प्रतिनिधि) स्थायी नहीं हैं। अगर हम चुनाव जीतते हैं, तो हम सरकार का हिस्सा होंगे। लेकिन आप लोग हमेशा के लिए रहेंगे। लोगों, राजनेताओं के एक वर्ग द्वारा ‘‘जंगल राज’’ का आरोप लगाना, आप (नौकरशाहों) पर भी हमला है। इसलिए इस तरह के आरोपों का मुकाबला करना और चीजों को सही करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के आरोप (जंगल राज) निराधार हैं। बिहार की सत्ता से बाहर हो चुके नकारात्मक लोग ये आरोप लगा रहे हैं। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में एक टीम के रूप में कार्य करना चाहिए।”

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड